फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   six injured in road accident

नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसों में 6 घायल

Sun, 22 Feb 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Sun, 22 Feb 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
six injured in road accident

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे सहित विभिन्न पांच सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। एक घायल युवक को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, लेकिन उसके परिवार वाले उसे अमृतसर ले गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाईवे पर हटलीमोड़ के नजदीक पैदल चल रहे पैंसठ वर्षीय ओमप्रकाश को एक कार ने टक्कर दे मारी। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हाईवे पर ही राजबाग के निकट कार टक्कर से चंचलो देवी घायल हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह से फत्तो चक इलाके में स्कूटी फिसलने से चालीस वर्षीय आशा रानी और सोलह वर्षीय रंजीत कुमार घायल हो गए। इधर शहर के शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक के निकट 55 वर्षीय धरमो देवी निवासी वार्ड चार कठुआ को एक वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कठुआ नगरी सड़क मार्ग पर खोख्याल के नजदीक हुए हादसे में ऑटो और बाइक की टक्कर में उन्नीस वर्षीय अमित कुमार निवासी खोख्याल बुरी तरह से घायल हो गया। अमित को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed