{"_id":"2511b937c4d297a228b11f2c59c5cbe0","slug":"six-injured-in-road-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में छह जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 08 Jan 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंदिरा चौक में इनोवा गाड़ी से जा रही मुमताज निवासी गांदबरल और समीना निवासी बेमिना श्रीनगर को एक ट्रक ने इंदिरा चौक में टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गईं।
रियासी में स्कूटी फिसलने से रंजीत सिंह और करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें रियासी से जीएमसी रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर है।
इंदिरा चौक में आटो के पलटने से चालक जसवीर सिंह घायल हो गया। यहीं पर ही आटो पलटने से दीपक कुमार घायल हो गया। उसे जीएमसी भर्ती कराया गया है।