फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Secretariat personnel killed in road accident

सड़क हादसे में सचिवालय कर्मी की मौत

Sun, 12 Oct 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 12 Oct 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
Secretariat personnel killed in road accident

दोमाना थाना के अंतर्गत पलौड़ा इलाके में शनिवार की देर रात एक बेकाबू टैंकर ने सचिवालय के सीनियर असिस्टेंट को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में पुखरानी, खौड़, मौजूदा मुट्ठी निवासी बाबू राम शर्मा (42) की मौत हो गई।

विज्ञापन


बाबू राम शर्मा अपनी बाइक पर दोमाना से जम्मू की ओर आ रहे थे, जबकि टैंकर जम्मू से दोमाना की ओर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही टैंकर चालक दोमाना निवासी ओंकार सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बाबू राम शर्मा अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जम्मू की ओर आ रहे थे और जम्मू से दोमाना की ओर टैंकर जा रहा था।

पलौड़ा के नजदीक टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाबू राम बाइक पर अकेले सवार थे। टैंकर की टक्कर से बाबू राम बुरी तरह से जमीन पर गिरे और घायल हो गए। खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और टैंकर को नाके पर खड़ा कर दिया। इसके साथ ही केस दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed