{"_id":"5c8040d259ef1c26812cd650b0beb482","slug":"sahib-sedan-is-adorned-with-flowers-attraction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों से सजी पालकी साहिब रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों से सजी पालकी साहिब रही आकर्षण का केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
Updated Wed, 07 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को सिख संगत ने नगर कीर्तन का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड और धुंध के बावजूद हनुमान चौक से नगर कीर्तन शुरू हुआ और मांडा क्षेत्र, निर्दोष चौक, मेन चौक, बस अड्डा आदि से होकर गुजरा।
विज्ञापन
इसके बाद गुरुद्वारा तोप आस्थना संत बाबा सुंदर सिंह में आकर संपन्न हुआ। इस दौरान फूलों से सजी पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर पालकी के पीछे चल रहे रागी जत्थों ने प्रचार किया।
विज्ञापन
नगर कीर्तन के दौरान गतका कमेटी ने खतरनाक तलवारबाजी के अलावा अन्य करतब भी दिखाए। साथ चल रहे बच्चों और युवतियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
इस दौरान गुरु गोबिंद सिंह और सिख धर्म से जुड़े जयघोष भी गूंजे। नगर कीर्तन के दौरान भीड़ को काबू करने के लिए सिख संगत के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।
भीड़ को देखते हुए कई जगह वाहनों की आवाजाही का रूट भी बदला गया। नगर कीर्तन के विभिन्न बाजारों से गुजरने के दौरान वहां दुकानदारों ने चाय, पानी आदि की व्यवस्था कर रखी थी।
इस अवसर पर विधायक राजीव शर्मा, पूर्व मंत्री शामलाल शर्मा, संत बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र सिंह, संसार सिंह, बलदेव सिंह, जसवंत सिंह, गोपाल सिंह, अर्जन सिंह आदि उपस्थित रहे।