{"_id":"7943de9b3bcbcedc14fada1d294d7d71","slug":"safe-emergency-plan-to-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकुशल मतदान के लिए आपात योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकुशल मतदान के लिए आपात योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 30 Nov 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठार में आतंकवादी हमले के बाद मतदान पर कोई असर न पड़े इसको लेकर चुनाव आयोग आपात योजना लागू करने की तैयारी में है। योजना के अंतर्गत जम्मू जिले में सीमा से सटे इलाकों खासतौर से पाकिस्तानी गोलाबारी की रेंज में आने वाले इलाकों के करीब 125 मतदान केंद्रों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा सकता है।
आयोग के सूत्रों के अनुसार कठार में आतंकवादी हमले के पहले ही आयोग की ओर से ऐसे हमलों या फिर पाक की तरफ से कोई नापाक हरकत के मद्देनजर आपात योजना को तैयार कर लिया गया था। योजना के अंतर्गत करीब 125 मतदान केंद्रों को सीमा पार से होने वाली किसी भी नापाक हरकत के बाद सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे के बाहर शिफ्ट किया जाना है।
रियासत के सहायक चुनाव अधिकारी जय कुमार का कहना है कि कठार में आतंकवादी हमला गंभीर मामला है लेकिन जम्मू जिले में चुनाव बीस दिसंबर को होेने है। आपात योजना को लेकर जिला चुनाव अधिकारी और पुलिस के संबंधित अधिकारी की सिफारिश के बाद ही आखिरी फैसला लिया जाएगा। उधर, जम्मू पुलिस हेडक्वार्टर के अधिकारियोें के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, नागालैंड की पुलिस पहुंच चुकी है।