{"_id":"9cde72673f9509d8ef401a56b0d1bfbb","slug":"people-protest-on-road-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरसे से मांगों के समर्थन में संघर्ष कर रहे पेंशनरों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। प्रांतीय पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले नारेबाजी करते हुए उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह पार्क में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष बालकराम शर्मा ने कहा कि वह लंबे समय से मांगों के लिए आंदोलन करते आए हैं। लेकिन सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पेंशनर्स व कर्मचारियों की डीए की दो किस्तें 17 फीसदी बनती हैं, जिनको अदा किया जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य भत्ता तीन सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रति माह किया जाए। जीपी फंड भी समय से नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग की बकाया राशि को भी अभी तक जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण पेंशनर्स व कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी समस्याओं को सरकार ने गंभीरता से नहीं लेती है तो आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
प्रदर्शनकारियों में अमरनाथ, ओंकार शर्मा, सूरज भगत, केवल कृष्ण, नसीब चंद, पुष्प राज, कावला सिंह आदि शामिल रहे।