फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest against police

आरोपियों को बचाने में लगी पुलिस, फूटा आक्रोष

Sun, 18 Jan 2015 11:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा Updated Sun, 18 Jan 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
people protest against police

एक परिवार के साथ दो बार हुई मारपीट के आरोपियों को न पकड़ने पर गांव मढ़ीन के लोगों का शनिवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


लोगों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर कालेज मार्ग पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दो बार मढ़ीन चौकी पर शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मुख्तियार चंद ने कहा कि जमीनी विवाद के चलते कुछ दिनों पूर्व गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत मढ़ीन चौकी में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गांव में आरोपियों को पकड़ने के लिए चक्कर लगाया, लेकिन आरोपी काबू में नहीं आए। उसके बाद पुलिस ने अभी तक उन लोगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इसके कारण गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस के आने के बाद एक बार फिर उन्होंने चौकी में शिकायत की तो पुलिस अधिकारी ने उल्टा उन्हें ही आरोपियों को उकसाने की बात कह दी।

इस मौके पर पोली देवी ने कहा कि जिन लोगों ने उनके साथ मारपीट की वे गांव के लोगों को भी इस बात के लिए धमकाते हैं कि यदि उनके बारे में किसी ने पुलिस को बताया तो वे उसे भी मारेंगे।

ऐसे में लोगों में डर बन गया है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बन सारे मामले को जानते हुए भी अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल एक बार गांव में आने से अपराध को रोका नहीं जा सकता है। जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed