{"_id":"d3bdd43b4030b79b56b783a569ed3cff","slug":"people-protest-against-pdd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से गुहार लगाई। लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे गांव को देर शाम आखिरकार ट्रांसफार्मर की सुविधा मिल गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल देवराज, कश्मीर चंद, सोमराज और जीत कुमार ने कहा कि भागे चक सहित लच्छीपुर और जखबड़ गांवों के इलाके बिजली संकट से परेशान हैं। पिछले डेढ़ महीने से ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
बिजली विभाग से लगातार समस्या दूर करने की गुहार की गई, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आखिरकार उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं बाद में प्रदर्शनकारियों ने जिला उपायुक्त से मुलाकात कर समस्या बताई।
विज्ञापन