{"_id":"cb8a2fdf2dff545fd88c6a27bb0c8fb8","slug":"people-protest-against-electric-bills-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक बिजली बिल पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक बिजली बिल पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
तीन गुना अधिक बिजली बिल भेजे जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को तहसीलदार कार्यालय का घेराव किया। पंचेरी तहसील के सरपंचों के साथ मिलकर व्यापार मंडल ने दुकानें बंद रखीं और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर बढ़ा बिल वापस नहीं लिया गया तो वह परिवार समेत सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शनकारियों में शामिल सरपंच राजेंद्र कुमार, प्रभात सिंह, बलदेव सिंह ने बताया पंचेरी तहसील में लोगों के बिजली बिल चार सौ रुपये तक आ रहे हैं। बिजली के मीटर भी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
पहले जो बिल तक आता था वह अब अचानक वह तीन गुना हो गया है। वह भी बिजली कटौती होने के बावजूद। उन्होंने मांग की कि इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए जाएं और उसी के हिसाब से बिल भेजा जाए। ऐसा नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़कों पर आने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन