फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one million fake gold scam

नकली सोना गिरवी रख्ा एक लाख की ठगी

Fri, 12 Dec 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 12 Dec 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
one million fake gold scam

रुपयों की जरूरत बताकर नकली सोना रखकर एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही दोमाना पुलिस ने चरगाली, घो मन्हासा निवासी कमल कुमार और प्रेम नगर, जानीपुर नगर निवासी रिंकू कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आनंद नगर, बोहड़ी निवासी अक्षय कुमार ने पौनी चक्क पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके साथ दो लोगों ने ठगी की है। कुछ दिन पहले उसके पास कमल कुमार और रिंकू कुमार आए। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी जरूरी काम के लाखों रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन


अगर समय पर पार्टी को पैसे नहीं दिए तो उनका बहुत ज्यादा नुकसान हो जाएगा। तब आमने-सामने बैठकर पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसके बदले में दोनों आरोपियों ने सोना गिरवी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिसंबर को दोनों आरोपी अक्षय के पास पहुंचे और उन्होंने उसे सोना देकर एक लाख रुपये ऐंठ लिए। उनके जाने के बाद जब अक्षय ने सोने की जांच की तो वह नकली निकला।


इस पर जब दोनों के साथ संपर्क करना चाहा तो उन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दिया। तब अक्षय ने खुद को ठगा महसूस करते हुए इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed