फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one injured in road accident

तेज रफ्तार बाइक सवार आटो से टकराया

Fri, 30 Jan 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Fri, 30 Jan 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
one injured in road accident

शहर में कालेज मार्ग पर तेज रफ्तार से बाइक पर जा रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। शहीद भगत सिंह पार्क चौक के पास बाइक सवार आटो के साथ टकरा गया। हादसे में उसकी टांग की हड्डी टूट गई है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सन्नी निवासी वार्ड सात अपनी बाइक जेेके08सी 9896 से कालीबड़ी से शहीदी चौक की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि वह बाइक को काफी तेज चला रहा था। भगत सिंह चौक के पास पहुंचने पर वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा ओर आटो से जा टकराया।
विज्ञापन


इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई। वहीं, आटो चालक मौके से फरार हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने पहले तो मरहम पट्टी की और इसके बाद उसे एक्सरे के लिए भेज दिया। उसकी टांग की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बाइक पुलिस के कब्जे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed