{"_id":"e306157824a854e35cc5c922e2381768","slug":"one-dead-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के घायल किशोर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के घायल किशोर की मौत
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Tue, 21 Oct 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा मोड़, उधमपुर में दो दिन पहले हुए सड़क हादसे के घायल किशोर की इलाज के दौरान सोमवार को जीएमसी में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उधमपुर निवासी अंकुश (14) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही केस दर्ज करके मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक अठारह अक्टूबर को अमरोहा, मोड़ पर साइकिल सवार अंकुश को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, इस हादसे में अंकुश को गंभीर चोट आई थी। दुर्घटना के बाद खून से लथपथ हालत में क्षेत्र के लोगों ने अंकुश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
वहां डाक्टरों ने अंकुश की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी रेफर कर दिया था। यहां अंकुश ने दम तोड़ दिया।