फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no drinking water in villege dhanor

पानी के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 13 Jan 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 13 Jan 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
no drinking water in villege dhanor

पिछले दो महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे अपर धनोर के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने बीजीएसबी विश्वविद्यालय मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण तीन घंटे तक सड़क पर जमे रहे। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


पानी के संकट को लेकर ग्रामीणों में पिछले कई दिनों से गुस्सा पनप रहा था। पानी की समस्या के बारे में ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आने पर उनका गुस्सा सड़क पर जाम और प्रदर्शन के रूप में फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचई विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव में पिछले दो महीने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर आपूर्ति सुचारु करने की गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। सरपंच दरबार चौधरी, स्थानीय निवासी मोहम्मद जाकिर, चौधरी अनवर, चौधरी लियाकत आदि ने बताया कि लंबे समय से पानी सप्लाई नहीं होने से लोग बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार अपील करने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विवि के विद्यार्थियों को भी गुजरने नहीं दिया। विद्यार्थियों ने जब इसका विरोध किया तो ग्रामीण उग्र हो गए।

तकरीबन दो घंटे ग्रामीण सड़क पर जमे रहे। इस बीच मौके पर पहुंचे एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि पानी की समस्या जल्द हल की जाएगी, लेकिन गुस्साए लोगों ने एक न सुनी। वह इस बात पर अड़े रहे कि जब तक पीएचई विभाग के एक्सईएन या कोई उच्च प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके एक घंटे बाद विभाग के जेई दिलपजीर मौके पर पहुंचे।


ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन दिया कि दो दिन में सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर फिर भी पानी की आपूर्ति सही नहीं की गई तो एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed