फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mini Stadium project Incomplete

मिनी स्टेडियम का प्रोजेक्ट लटका

Fri, 07 Nov 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/महानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/महानपुर Updated Fri, 07 Nov 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mini Stadium project Incomplete

पांच साल पूर्व बनी कसबे में शुरू किया गया मिनी स्टेडियम प्रोजेक्ट का कार्य अधर में लटक गया है। स्थानीय खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए बनी के खेड़ा गांव में हेलीपैड के निकट मिनी स्टेडियम विकसित करने का काम तो शुरू किया गया लेकिन वर्तमान में यह कार्य न सिर्फ अधर में लटक गया है।

विज्ञापन


निकट भविष्य में भी परवान चढ़ता नहीं लग रहा। स्थानीय लोग इस विषय को लेकर कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं लेकिन स्टेडियम का काम जस का तस ही रुका हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी ठाकुर दास, अब्दुल हाजी, हेमराज वर्मा, हंसराज और माधो लाल के अनुसार चार वर्ष पूर्व खेड़ा गांव में मिनी स्टेडियम के लिए छह कनाल भूमि की शिनाख्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 लाख रुपये जारी कर काम शुरू कर दिया गया लेकिन भूमि कम होने की तकनीकी अड़चन के चलते नए सिरे से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मिनी स्टेडियम के लिए अतिरिक्त 18 कनाल भूमि ली गई जिसके एवज में लोगों को 42 लाख रुपये की मुआवजा राशि देनी थी। भूमि तो ले ली गई लेकिन स्टेडियम का काम अधर में है और लोगों का मुआवजा भी नहीं दिया गया है।


एक  के बाद एक कर चाल साल गुजर जाने के बावजूद मिनी स्टेडियम का प्रोजेक्ट पूरी तरह से ठंडे बस्ते में डाल दिया है जिसे लेकर क्षेत्र को लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से यथाशीघ्र काम पूरा करवाने की व्यवस्थाएं करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed