फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Migrants, are geting, only assurence, from leader

विस्थापितों को सिर्फ आश्वासन दे रहे नेता

Sat, 10 Jan 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Sat, 10 Jan 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
Migrants, are geting, only assurence, from leader

भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाक गोलाबारी में विस्थापित हुए ग्रामीणों का हाल चाल जानने के लिए राजनेता पहुंच कर उन्हें आश्वासन दिला रहे हैं कि उनकी मांगों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीण आज भी नेताओं के आश्वासनों के सहारे ही हैं।

विज्ञापन


विस्थापित महिला रानो देवी, पूरो देवी, शांती देवी आदि ने बताया की वे लोग लम्बे अरसे से पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली गोलाबारी से परेशानी झेलते आ रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ माह सही सलामत गुजर जाते है फिर उन्हें पाकिस्तानी गोलियाें का सामना करना पड़ता है। उनके अनुसार इसके स्थायी समाधान के लिए सरकारों ने भी उनकी कोई सुध नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे लोग काफी अरसे से गांवों में बंकर बना कर देने के लिए मांग उठाते आ रहे है। उन के बच्चाें के लिए रोजगार तक के साधन नहीं है।

उनका कहना था कि जब पाक गोलीबारी में वे लोग जब विस्थापित शिविरों में पहुंचते हैं तो नेता यहां आकर उन्हें आश्वासन जरूर दे जाते है लेकिन आज तक सीमावर्ती लोगों की परेशानी का कोई समाधान नहीं निकाला जा सका है।


भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रंजीत सिंह शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ राजपुरा एवं हीरानगर के विस्थापित शिविरों में गए व उन्होंने विस्थापिताें की मांगों के समाधान का आश्वासन दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed