{"_id":"4ff81fc31b03a3ed4b9cbcd023531917","slug":"mercury-falls-due-to-clouds-in-the-sky-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में बादलों के डेरा जमाते ही गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में बादलों के डेरा जमाते ही गिरा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने वीरवार को करवट ली, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा।
विज्ञापन
इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से ओंस की बूंदें जमने लगी हैं।
विज्ञापन
एग्रोमेट यूनिट के अनुसार वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच चल रहा था, लेकिन वीरवार को आसमान में बादलों के डेरा जमाने से कारण तापमान में आई गिरावट ने मौसम का मिजाज बदल दिया।
विज्ञापन
रात और सुबह ठंडी चली ठंडी हवाओं के थपेड़ों ने सितम ढाने का काम किया। किसी काम से बाहर निकले लोगों को सर्द हवा के थपेड़ों ने खूब परेशान किया।
पहाड़ी क्षेत्रोें में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके चलते ओंस की बूंदें जमने लगी हैं।
बाजारों में कम हुई रौनक
सर्दी का असर बाजारों में भी दिखने लगा है। सर्द मौसम के कारण अक्सर शाम को जमने वाली महफिल अब कम हो गई है। सर्दी के कारण दिन जल्दी ढल रहा है और लोग चार बजे के बाद से बाजार से घरों की ओर रुख करने लगते हैं। वहीं, दुकानदार दिन में देरी से आ रहे हैं और शाम को जल्दी दुकान बंद कर घर चले जाते हैं।
ठंड ने छुड़ाई कंपकपी
बिलावर। पिछले कुछ दिनों से इलाके में पड़ रही रिकार्ड तोड ठंड ने सामान्य जनजीवन को अभी से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और आग का सहारा लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बाजार में हीटर, कांगड़ी आदि की बिक्री काफी बढ़ गई है।
दोपहर में धूप से जरूर कुछ राहत मिलती है, लेकिन सुबह-शाम शीतलहर जमकर परेशान करती है। प्रेम सिंह, कृष्ण चंद, मनीराम, शम्शदीन आदि ने बताया कि पिछले काफी अर्से से बारिश न होने की वजह से सूखी सर्दी पड़ रही है। शुष्क ठंड से लोग बीमार पड़ रहे हैं। यदि आने वाले कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई तो दुश्वारियां और बढ़ सकती हैं।