फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Meeting on polio immunization campaign

पल्स पोलियो को लेकर हुई बैैठक

Fri, 09 Jan 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Fri, 09 Jan 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Meeting on polio immunization campaign

26 जनवरी से शुरू हो रहे पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (पल्स पोलियो) के पहले चरण की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स ने आज एक बैठक की।

विज्ञापन


जिला विकास आयुक्त, जो कि जिला हेल्थ सोसाइटी के चेयरमैन भी हैं, की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 26 जनवरी को पहले चरण के प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डा. अंजू ने बताया कि इंटेसिफाईड पल्स पोलियो इम्युनाईजेशन का दूसरा चरण 22 फरवरी को होगा।
विज्ञापन


 जिले में चलाए जाने वाले इस अभियान के पहले चरण को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए डा. अंजू ने सभी अधिकारियों व सदस्यों से आह्वान किया कि वे इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लें और इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विकास आयुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के शत प्रतिशत बच्चों को कवर किया जाए और इसके लिए आम लोगों को भी जागरूक किया जाए।

पल्स पोलियो को लेकर व्यापक जन जागरूकता फैलाने एवं इस अभियान की सफलता के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को भी शामिल किए जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान की निगरानी के लिए जिला अधिकारियों की एक टीम बनाई जाएगी।

ब्लॉक स्तर पर इस अभियान पर नजर रखेगी। जिला हेल्थ सोसाइटी के चेयरमैन मुबारक सिंह ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे हाईरिस्क वाले स्थानों पर पल्स पोलियो को सफल बनाने के लिए विशेष ध्यान दें।

इसके लिए झोंपड़-पट्टी, ईंटों के भट्टाें, औद्योगिक इकाइयों व खानाबदोशों के डेरों पर विशेष ध्यान दें। इससे पहले जिला चिकित्सा अधिकारी डा. करतार चंद ने पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के पहले चरण के अपनाई जाने वाले व्यापक रणनीति एवं संयुक्त कार्ययोजना के बारे में अधिकारियों को बताया।


बैठक में जिला योजना अधिकारी देवेन्द्र सिंह के अलावा जिला प्रोग्राम अधिकारी- आई.सी.डी.एस., मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, डिप्टी चीफ मेडिकल आफिसर के अलावा  कैप्टन इंद्र सिंह, सुरजीत सिंह ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed