{"_id":"66f5ddbe3727761599d7509d8b0d27cb","slug":"marginal-areas-stalled-mobile-signal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत इलाकों में मोबाइल सिगनल ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत इलाकों में मोबाइल सिगनल ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक ओर पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी कर लोगों को भयभीत किया जा रहा है।
विज्ञापन
वही दूसरी ओर सीमावर्ती गांव के लोगों को मोबाइल कंपनियों के सिग्नल ठप होने से अपने संबंधियों के साथ संपर्क करने में काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं।
सोरढ़ी निवासी गार सिंह, दशर्न सिंह, चानन चौधरी आदि ने बताया कि उनके गांव के पास पंगदौर में बीएसएनएल का टावर लगा है परन्तु उसका सिग्नल ही नहीं आ रहा है।
कई दिनों से सिग्नल ठप हो कर रह गया है। उनके अनुसार रात को जिस तरह से गोलाबारी हुई थी वह अपने संबंधियों से बात करना चाहते थे परन्तु उनके मोबाइल ही काम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न ही बीएसएनएल और न ही निजी कंपनियों के मोबाइल का सिग्नल मिल रहा था जिससे उन्हें और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उन्हाेंने बताया कि सीमावर्ती लोग पहले ही गोलाबारी के कारण काफी दहशत में हैं और अगर ऐसे में उनका किसी से संपर्क भी न हो तो वह काफी परेशान हो जाते हैं।
इन लोगों ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि सीमावर्ती क्षेत्र में मोबाइल सेवा को सुचारु किया जाना चाहिए ताकि वे भी इस का लाभ उठा सकें। गोलाबारी के दौरान कम से कम अपने संबंधियों को तो अपना हाल सुना सकें।
विज्ञापन