फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   many injured in violence in valley, curfew

घाटी में हिंसा से सैकड़ों घायल, लगा कर्फ्यू

Thu, 07 Mar 2013 01:21 PM IST
जम्मू/श्रीनगर/ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर/ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
many injured in violence in valley, curfew

बारामूला में मंगलवार को सेना की पेट्रोल टीम और प्रदर्शनकारियों में झड़प के दौरान एक युवक की मौत के बाद घाटी में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। ऐतिहातन बुधवार तड़के इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस बीच श्रीनगर के सात संवेदनशील थाना क्षेत्रों के अलावा बारामूला, कुलगाम, पुलवामा आदि इलाकों में तनाव की स्थिति रही।

विज्ञापन


कई स्थानों पर हुई झड़प में सौ से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। तनाव के मद्देनजर कश्मीर यूनिवर्सिटी ने भी आठ मार्च तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने को तनाव वाले इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी है। श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में पड़ने वाले रैनावारी, खनयार, नौवहटा, सराफ कदल, एमएर गंज, जादीबल, मायसूम और कराल खुद थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है। इन इलाकों की तमाम सड़कों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


ताहिर सौफी की मौत के बाद सड़कों पर हिंसा को उतारू लोगों को काबू करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों को कई स्थानों पर लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। उधर, बटमालू में भी प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया। सुरक्षा बलों को वहां भी लाठीचार्ज करने के अलावा आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में इंटरनेट सर्विस ठप
कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। भारत संचार निगम का 3-जी नेटवर्क भी ठप रहने से लोगों को समस्या हुई। सिर्फ बीएसएनएल की लैंडलाइन से जुड़ी नेटवर्क सर्विस चालू है। हालांकि मोबाइल सेवा में किसी तरह का प्रभाव नहीं किया गया है। अनंतनाग इलाके में केबल सेवा को भी बंद कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed