फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jidi Fair was buzzing with lively motorway

झिड़ी मेले की रौनक से गुलजार हुआ हाईवे

Fri, 07 Nov 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 07 Nov 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jidi Fair was buzzing with lively motorway

बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी की याद में सदियों से कार्तिक पूर्णिमा पर झिड़ी में आयोजित होने वाले एतिहासिक मेले को लेकर राज्य का प्रवेशद्वार रौनक से गुलजार रहा।

विज्ञापन


सटे राज्यों समेत देश भर के प्रदेशों से लोग सुबह से लेकर देर शाम तक झिड़ी की ओर कूच करते रहे। आलम ऐसा था कि लखनपुर में आबकारी विभाग के अमले को अलग से चैनल खोलने पड़े। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर वाहनों की रेलमपेल सामान्य दिनों से खासी अधिक थी।
विज्ञापन


झिड़ी मेले को पारंपरिक रंगत देने वाले स्टॉल और छोटी दुकानों का तामझाम भी इस दौरान पठानकोट से जम्मू की ओर जा रहा है। बीते कुछ दिनों से ही लखनपुर के रास्ते से रियासत में दाखिल होने वाले वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झिड़ी मेले से जुड़ी वाहनों की इस आवाजाही को देखते हुए आबकारी विभाग ने दो के बजाए चार चैनल खोल दिए। इसके साथ ही आबकारी विभाग ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए दोगुनी तादाद में अमले को तैनात कर दिया है।

गुरुवार को कार्तिक पूर्णिमा से शुरू हो रहे सात दिवसीय झिड़ी मेले को लेकर हालांकि पिछले कुछ दिनों से वाहनों की आवक चल रही है लेकिन मेले के उद्घाटन दिवस पर वाहनों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया।

आबकारी विभाग के डीसी मुश्ताक अहमद ने भारी रश की पुष्टि करते हुए बताया कि झिड़ी मेले को लेकर बाहरी राज्यों से बड़ी तादाद में वाहन आ रहे हैं। चार विशेष चैनल खोल दिए गए ताकि लखनपुर में जाम की स्थिति न हो। इसके लिए अलग से इंतजाम कर दिए गए हैं।


गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी रियासत में दाखिल होने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा रहने के आसार हैं जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। उधर रियासत में दाखिल होने पर इन वाहनों के कुछ देर तक लखनपुर में खड़े होने से ही स्थानीय दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed