फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   guru gobind singh birthay today

गुरुद्वारों में आज उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Wed, 07 Jan 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 07 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
guru gobind singh birthay today
खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को गुरुद्वारों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। ज्यूल चौक स्थित गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु नानक देव सिंह चांद नगर में मुख्य समारोह के लिए मंगलवार को सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। इस दौरान प्रचारक गुरु की वाणी से संगत को जोड़ेंगे। इसके साथ गुरुद्वारों में सुबह अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु नानक देव सिंह चांद नगर में विशाल पंडाल के बीच फूलों से दीवान सजाया गया है। इसमें कतारबद्ध महिला और पुरुष श्रद्धालु गुरु के दरबार में हाजिरी देंगे। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक स्टाल स्थापित किए जाएंगे। प्रकाशोत्सव के लिए शहर और आसपास के गुरुद्वारों में रोशनी की विशेष सजावट की गई है। दिनभर गुरुद्वारों में गुरु वाणी सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


गुरुद्वारों में बुधवार सुबह संगत का पहुंचना शुरू होगा और देर शाम तक यह सिलसिला जारी रहेगा। गुरु के सामने नतमस्तक होकर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। गुरुद्वारों में संगत के लिए भंडारों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed