{"_id":"0450c9ffe49185961e45b81a0c00ca70","slug":"ghulam-nabi-azad-met-the-displaced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापितों से मिले गुलाम नबी आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापितों से मिले गुलाम नबी आजाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Fri, 17 Oct 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने वीरवार को चीची माता मंदिर और काली बड़ी, कबीर मंदिर आदि विस्थापित शिविराें का दौरा किया और विस्थापितों को राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस के स्थानीय नेता भी उनके साथ थे। सांबा में विस्थापितों के शिविरों का दौरा करने पहुंचे आजाद को विस्थापितों ने प्रशासन के खिलाफ भी शिकायत की।
विज्ञापन
लोगों ने पर्याप्त सुविधाएं मुहैया न करवाने की शिकायत की, जिस पर पूर्व मंत्री ने जिला प्रशासन को लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
आजाद ने विस्थापितोें को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री को खत लिख कर पाक गोलीबारी में प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती किसानों के मवेशियो के बीमा योजना, सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए भूमि, पुलिस एवं सेना की भर्ती तथा पांच किलोमीटर सीमा पट्टी में रहने वालों को नियंत्रण रेखा जैसी आरक्षण की सुविधा दिए जाने की भी मांग की है।