{"_id":"1532efc3215d3384ebd193bfa9e6a2bb","slug":"four-injured-in-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में चार जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,बिश्नाह
Updated Sat, 25 Oct 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कोटला में एक व्यक्ति के साथ पांच लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। विशाल कुमार निवासी कोटला ने बिश्नाह थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि पांच लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट की। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
शिकायत के बाद साहिल, सुभम, रीशू, रोहित और प्रेमचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस पांचों की तलाश कर रही है। उधर, गांव भगतपुर कुलिया में कुछ लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें विजय कुमार, दयालचंद, प्रकाशो देवी जख्मी हो गए। तीनों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार गांव के ही अशोक, कालाराम, रवि कुमार और राजाराम ने घायलों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।