{"_id":"38a34990d50ae8f7065c382eb54c1469","slug":"follow-the-horizon-stretched-journalism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोच का दायरा बढ़ाकर अपनाएं पत्रकारिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोच का दायरा बढ़ाकर अपनाएं पत्रकारिता
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 14 Dec 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की क्षेत्रीय शाखा की ओर से शनिवार को पांचवें सतपाल मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया। राज्य में पत्रकारिता पर आधारित इस लेक्चर में जाने-माने पत्रकार मोहम्मद सईद मलिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाले लोगों को अपनी सोच का दायरा बड़ा रखना चाहिए। मलिक ने कहा कि आजादी के दो दशक बाद भी राज्य में पत्रकारिता को आजादी नहीं मिली। जिस तरह से अखबारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, उसमें पाठकों का ध्यान नहीं रखा गया। इस क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी स्तर में अंतर निकालने की कोशिश की जाए तो साफ दिखता है कि पेशेवर पत्रकारों की कितनी कमी है।
विज्ञापन
इसलिए युवा पत्रकारों को चाहिए कि इस क्षेत्र में आने से पहले अपने आप को मानसिक, शैक्षिक और सोच को बड़े पैमाने पर बढ़ाकर आएं और फिर पत्रकारिता करें। वित्त आयुक्त बीआर शर्मा ने कहा कि समाज के लिए पत्रकारिता बेहद जरूरी है। वहीं सतपाल साहनी को याद करते हुए सूचना विभाग के निदेशक सौजन्य कुमार ने कहा कि सतपाल साहनी भारत और पाकिस्तान में पत्रकारिता के क्षेत्र में हमेशा याद किए जाएंगे। आजादी से पहले उनका पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन