{"_id":"d0cfd610902a652b352917bee45387de","slug":"fire-in-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से राख हुआ कुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से राख हुआ कुल्ला
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Mon, 08 Dec 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी पंचायत के डूंगा गांव में एक कुल्ला भीषण आग में राख हो गया। आग शनिवार रात करीब दस बजे लगी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस और दमकल विभाग ने मामला दर्ज कर जांच रिपोर्ट बनाने के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस के अनुसार उमर दीन निवासी डूंगा के कुल्ले में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन
आग की लपटें देखकर वह तुरंत दौड़े और स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि घर के अंदर रखी नकदी, खाद्य सामग्री सहित बिस्तर और कपडे़ आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
मौके पर दमकल नहीं पहुंचने के बारे में टीआर जसरोटिया ने कहा कि कुल्ले तक पहुंचने के लिए संकरी गलियां हैं। फिर भी विभाग ने कोशिश की, लेकिन कुल्ले को जलने से नहीं बचा पाए। उन्होंने बताया कि दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। तब स्थिति साफ हो जाएगी।