{"_id":"d53e0c6f0992ee53bc5986a7c38ffeed","slug":"fire-in-house-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बना गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बना गैस सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 25 Mar 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हटली चौकी से सटे चक रिज्जू के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर आग का गोला बन गया। महिला ने खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया था तभी सिलेंडर में आग लग गई। महिला और बच्चों ने घर से भागकर जान बचाई। भीषण आग में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर ढाई बजे के करीब हुआ। किराए के मकान में रह रही किरण बाला ने बताया कि बच्चों के स्कूल से आने के बाद वह रसोई में खाना बनाने गईं। सिलेंडर में गैस खत्म हो गई थी। इसके चलते घर में रखा दूसरा सिलेंडर इस्तेमाल करने को लगाया।
विज्ञापन
चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई तो सिलेंडर में आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जैसे तैसे बच्चों को लेकर घर बाहर निकली और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आ पहुंचे।
विज्ञापन
साथ ही दमकल विभाग को खबर दी गई। दमकल कर्मचारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।