फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Find solutions to problems : The Jitendra

समस्याओं का समाधान निकालेंगे ः जितेंद्र

Fri, 12 Dec 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सांबा/विजयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,सांबा/विजयपुर Updated Fri, 12 Dec 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
Find solutions to problems : The Jitendra

 भाजपा के उधमपुर कठुआ क्षेत्र के सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने सांबा और विजयपुर में वीरवार को पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिलाया िक यदि रियासत में भाजपा की सरकार बनती है तो लोगों की सभी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

सांबा के पहाड़ी क्षेत्रों में बैठकें कर लोगों से भाजपा उम्मीदवार डा. देवेंद्र मन्याल के लिए वोट मांगे। केन्द्रीय मंत्री ने पहले पहाडी क्षेत्र सुंब में लोगों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्हाेंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को भी लोगों के सामने रखा। बाद में उन्होंने जिला के नड में वैठक का आयोजन किया।

इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि राज्य की कांग्रेस, नेकां और पीडीपी की सरकारों ने पहाड़ी क्षेत्रों की कोई सुध नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा उमीदवार को विजयी बनाएं ताकि राज्य सरकार में संाबा का भी हिस्सा बन सके। उधर विजयपुर के गुडा सलाथिया में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. जितेंद्र सिंह ने भाजपा उम्मीदवार चंद्र प्रकाश गंगा के लिए वोट मांगे।


इस मौके पर अपने संबोधन में डा. सिंह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस और नेकां ने लोगों को बहुत बड़ा धोखा दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनहित की कई योजनाओं के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed