{"_id":"2fbe77d3b14287bd2833038ca8eb09c6","slug":"fight-came-before-the-bjp-organization-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा संगठन मंत्री के समक्ष पहुंचा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा संगठन मंत्री के समक्ष पहुंचा घमासान
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की कठुआ सीट पर टिकट के लिए घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। खुले तौर पर विरोध जताते हुए जिला कार्यालय की तालाबंदी और प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
जिला इकाई के पदाधिकारियों के दल ने इस बार राष्ट्रीय संगठन मंत्री के समक्ष जोरदार विरोध जताया है। जम्मू पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल से मिलकर कठुआ जिला इकाई के सदस्यों ने टिकट पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
जिला इकाई सदस्यों में शामिल पदाधिकारियों ने संगठन मंत्री के समक्ष ही टिकट की सौदेबाजी का आरोप लगा डाला। पांच अलग अलग वाहनों में सवार होकर जम्मू पहुंचे जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि कठुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने संसदीय चुनावों में भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान किया था।
विज्ञापन
इससे जनता की विधानसभा चुनाव में उम्मीदें और भी बढ़ गई थीं लेकिन कठुआ विधानसभा क्षेत्र के बजाए किसी बाहरी इलाके से प्रत्याशी को कठुआ का टिकट देकर भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर समर्थकों के बीच गलत संदेश दिया गया है। इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है।