{"_id":"72f61c794068e26fc9c8a8a40bcf7377","slug":"farmers-frustrated-by-a-lack-of-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश नहीं होने से किसान निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश नहीं होने से किसान निराश
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू/सांबा
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को हर बार किसी ना किसी मुसीबत से निपटना पड़ता है। चाहे वह खाद बीज हो या सिंचाई हो या फिर बारिश हो। जब भी किसानों को फसल की बिजाई करनी होती है तो उन्हें ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
किसान कृष्ण लाल, सोमनाथ, अबतार सिंह, जगदीश कुमार आदि ने बताया की जब भी उन्हें फसल की बिजाई करनी होती है।
उन्हें पहले समय पर खाद बीज ही नहीं मिलता है। सिंचाई के पानी के लिए भी उन्हें काफी परेशानी रहती है। अब बारिश के न होने से परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
उन का कहना था कि अब गेहूं की फसल की बिजाई का समय चल रहा है लेकिन आज भी ऐसे क्षेत्र है जहां पर गेहूं की बीजाई के लिए खेतों में नमी की कमी बनी हुई है जिससे उन्हें गेहूं की फसल की बिजाई की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की यही कारण है कि अब किसान आहिस्ता आहिस्ता खेतीबाड़ी से ही मुंह मोड़ रहे हैं। क्याेंकि खर्च करने उपरांत भी उन्हें मूल वापस नहीं मिल रहा है जिसको लेकर किसान काफी परेशान हैं।
विज्ञापन