फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmer protest for land

हक के लिए जान देने को तैयार किसान

Wed, 15 Apr 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 15 Apr 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
farmer protest for land

जम्मू यूनिवर्सिटी के कठुआ कैंपस के लिए भूमि देने वाले किसानों ने भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है। बुधवार से किसान बेमियादी भूख हड़ताल पर जाएंगे। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो वह अपने घरों का सारा सामान लेकर कठुआ कैंपस में डेरा जमा लेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कहा कि उन्हें अपना हक हासिल करने के लिए जान की बाजी लगानी पड़ रही है। इसके बावजूद किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। मंगलवार को कठुआ कैंपस में किसान गफूर अहमद, मकबूल अहमद, मुश्ताक अली, मख्तूल, सुल्तान, कुर्बान अली और अकरम ने कहा कि यूनिवर्सिटी के कठुआ कैंपस के लिए लगभग पैंतीस कुनबों ने अपनी साढे़ तीन सौ कनाल भूमि सरकार को दी है।
विज्ञापन


इसके बदले भूमि देने का वादा आज तीन साल गुजर जाने के बावजूद भी पूरा नहीं किया गया है। किसानों के पास भूमि ही रोजी रोटी का एकमात्र जरिया था जो सरकार ने छीन लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चार अलग-अलग स्थानों पर सरकार ने भूमि को उनके नाम तो कर दिया है, लेकिन कब्जा दिलाने के मामले में सरकार और प्रशासन की मंशा संदेहास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडि़त किसानों ने कहा कि एक के बाद एक सीजन निकलता जा रहा है। किसान न तो फसल लगा पा रहे हैं और न ही घर का खर्च चला पा रहे हैं। मेहनत मजदूरी कर किसी तरह से काम चल रहा है।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब उन्हें आरपार की लड़ाई से कोई नहीं रोक सकता। वह बुधवार से भूख हड़ताल पर जा रहे हैं। सुनवाई नहीं होने तक आंदोलन चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed