फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   extortion will not be done with vaishno devi devotees

वैष्णो देवी श्रद्धालुओं से नहीं होगी अवैध वसूली

Wed, 30 Jan 2013 02:00 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Wed, 30 Jan 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
extortion will not be done with vaishno devi devotees

वैष्णो देवी श्रद्धालुओं से कटड़ा और भवन तक ट्रैक पर अवैध वसूली अब नहीं हो सकेगी। मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सख्त निर्देश जारी कर दिए। इसके तहत अवैध वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ बोर्ड कानूनी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


घोड़े वालों, पिट्ठु, पालकी वालों और श्रद्धालुओं से कमीशन और लेवी वसूलने के लिए ट्रैक पर अवैध काउंटर स्थापित होने की शिकायतों पर श्राइन बोर्ड ने यह कदम उठाया है। श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ डॉ. मंदीप कुमार भंडारी ने अवैध वसूली रोकने के लिए कानूनी तौर पर प्रक्रिया शुरू करने की पुष्टि की।  
विज्ञापन

 
डॉ. भंडारी ने अमर उजाला को बताया कि देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। खासकर बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं से सुविधाओं के बदले निर्धारित रेट के बदले ओवर चार्जिंग हो रही थी। इससे घोड़े वाले, पिट्ठु और पालकी वाले भी त्रस्त थे और इन लोगों ने बाणगंगा में स्थापित किये गए एक अवैध काउंटर को खुद हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भंडारी के मुताबिक दर्शनी डियोडी से लेकर माता वैष्णो देवी भवन के बीच ट्रैक पर कुछ लोग अवैध रूप से उक्त लोगों से कमीशन और लेवी बसूलने में जुटे थे। ऐसे लोगों को बोर्ड ने किसी प्रकार की इजाजत नहीं दी थी। यह लोग ट्रैक पर खुले में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए शेडों के नीचे और कुछ स्थानों पर बाकायदा काउंटर स्थापित कर कमीशन और लेवी बसूलते थे। नतीजतन श्रद्धालुओं को निर्धारित रेट से अधिक भुगतान करना पड़ रहा था।


अतिरिक्त सीईओ के मुताबिक श्राइन बोर्ड के सदस्य और सेवा निवृत्त राज्य पुलिस महानिदेशक डॉ. अशोक भान ने भी पिछले दिनों सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से ट्रैक का मुआयना किया था। इस दौरान डॉ. भान ने भी ऐसे तत्वों की निशानदेही कर इन्हें हटाने की सिफारिश की थी। लिहाजा श्रद्धालुओं की शिकायतों और डॉ. भान की सिफारिश के मद्देनजर श्राइन बोर्ड ने ट्रैक पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त रुख इख्तियार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed