{"_id":"2901170c5022520d09b5284f7486421b","slug":"employee-will-protest-on-23-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई मुलाजिमों का प्रदर्शन 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई मुलाजिमों का प्रदर्शन 23 को
Updated Fri, 20 Feb 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
पीएचई विभाग के मुलाजिमों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों पर मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 23 फरवरी को चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुभाष वर्मा का कहना हैं कि पीएचई कर्मचारियों खासतौर से दैनिक वेतनभोगी, नीड बेस और कैजुअल कर्मियों की लगातार अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन
अस्थायी कर्मचारियों के हक में लंबित वेतन जारी न होने और नियमित करने के लिए नीति निर्धारित न होने के विरोध में अब आंदोलन के अलावा ओर कोई विकल्प नहीं रह गया है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वह पीएचई कर्मचारियों की मांगों, जिसमें वर्ष 1994 के बाद लगे अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करना, नियमित वेतन जारी करना शामिल हैं।
विज्ञापन