{"_id":"28f52d55f1b21b4833beff06f1282968","slug":"employee-protest-against-insurance-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा बिल में बदलाव पर भड़के कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा बिल में बदलाव पर भड़के कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा कानून संशोधन बिल के विरोध में नार्थ जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन से सदस्यों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। देशव्यापी प्रदर्शन के अंतर्गत एसोसिएशन सदस्यों ने धरना देकर मांगों को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाता, आंदोलन का यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे ब्रांच सचिव विजय वर्मा ने कहा कि सरकार बीमा कर्मचारियों के साथ भेदभाव का रुख अपनाए हुए है। राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की शृंखला में कठुआ में भी कर्मचारी पूर्ण रूप से इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एफडीआई को बीमा क्षेत्र में 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने का केंद्र सरकार का फैसला तर्कसंगत नही है। उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र में अधिक कैपिटल का अर्थ अधिक व्यवसाय नहीं होता है। उन्हाेंने कहा कि लोकसभा में यह संशोधन उन्हें स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
सरकार को चाहिए कि इसके लिए पुनर्विचार करे और उचित कदम उठाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगों का जल्द हल नहीं हुआ तो आंदोलन को उग्र रूप देने के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में मोहन लाल, चरणदास भगत, स्वतंत्र सिंह, प्रीती बाला, हरजीत सिंह, विजय सरमाल, पीएन भट्ट आदि शामिल रहे।