{"_id":"8de2f3d09b1877f98e6d8d777fcd3e0d","slug":"disturbance-of-the-lack-of-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यहां न तो मेटाडोर ही आती है और न ही बस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यहां न तो मेटाडोर ही आती है और न ही बस'
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सीमावर्ती गांव नंदपुर में शाम पांच बजे के बाद विजयपुर से यात्री गाड़ियों के न आने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि दो साल पहले विजयपुर से आखिरी बस रात साढ़े आठ बजे चलती थी, जो कि जम्मू से आने वाली आखिरी बस की सवारियों को लेकर रात में नंदपुर आकर रुकती थी।
विज्ञापन
इसके अलावा मेटाडोर भी चलती थी, लेकिन अब न तो मेटाडोर ही आती है और न ही बस। जिससे नंदपुर आने वाले यात्री काफी परेशान रहते हैं।
लोगों का कहना है कि वाहनों के न होने से नंदपुर, खौड़ सलारिया, कोटली, चक सहित करीब 15 गांवों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विजयपुर से आखिरी गाड़ी शाम पांच बजे के बाद सिर्फ महाल शाह तक ही आती है। इसके बाद आगे नंदपुर, खौड़, छक छटाक के लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ता है।
सरपंच मोहन सिंह भट्टी, सरपंच दर्शन सिंह, नायब सरपंच टिकू चौधरी, दुकानदार बलवंत सिंह, शाम लाल ने कहा कि इस मसले को कई बार उच्च अधिकारियों के सामने रखा गया, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मदारी प्रशासन की होगी।