फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   death in accident

सूमो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Mon, 22 Sep 2014 02:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू Updated Mon, 22 Sep 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
death in accident

पत्नी के साथ स्कूटी पर जा रहे एक बुजुर्ग की सूमो की टक्कर से मौत हो गई। पीछे बैठी महिला को चोट नहीं आई। मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय चमनलाल अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। इसी दौरान बंद्राल में पीछे से आ रही सूमो की टक्कर से बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जीएमसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जीएमसी पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूमो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, ज्यौड़ियां के पास आटो पलटने से एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिश्तेदारों ने घायलों को पहले अखनूर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायलों में आशा उर्फ सोनिया देवी (24), अंबो देवी (75), रामपाल (32), सुदेश कुमार (40), रोशन लाल (16) और गीता देवी (40) शामिल हैं। घायल मिश्रीवाला के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। नगरोटा में एक बाइक सवार की टक्कर से महिला जख्मी हो गई, जबकि टक्कर मारने वाला युवक खुद भी जख्मी हो गया। दोनों को जीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी मोहित भगत (20) की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क पर पैदल जा रही मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी राजा बाई (30) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोट आई है।


अखनूर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। टांडा निवासी बिट्टा राम (38) को उसके भाई ने अखनूर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक रुकने की बजाए मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed