{"_id":"20db55fca746f1b2a69575f38f8fa1d4","slug":"dead-body-in-dmu-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमयू में मिला महिला का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमयू में मिला महिला का शव
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Wed, 24 Sep 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह पहुंची डीएमयू ट्रेन में एक महिला का शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
महिला की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। डीएमयू पठानकोट से आई थी। पुलिस को जांच में महिला के पास से नेपाल के सिक्के मिले हैं, जिसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि महिला नेपाल की हो सकती है।
कपड़े तथा हुलियों से वह भीख मांगने वाली लग रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक पठानकोट से जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह डीएमयू पहुंची।
विज्ञापन
ट्रेन के गार्ड ने पुलिस को जानकारी दी कि गाड़ी में एक महिला का शव पड़ा है। जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला के शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा।
विज्ञापन