{"_id":"f5b95e902addec70eed3604670170c0e","slug":"congress-bjp-workers-clashed-on-material-removal-of-electoral-materials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी सामग्री हटाने पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी सामग्री हटाने पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन के सहयोग से चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे होर्डिंग, बैनर और झंडे सहित अन्य चुनावी सामग्री को उतरवा दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया जिसकी वजह से तनाव भी हो गया पर अधिकारियों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। उधर प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले दलों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कसबे में वीरवार को चुनाव आयोग की टीम ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ (जिसमें बीएलओ और पुलिसकर्मियों का जत्था था) ने अभियान चलाया।
इसमें निर्दोष चौक, मेन चौक, बस अड्डा सहित अन्य बाजारों में दुकानों और सार्वजनिक जगहों पर लगे चुनावी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और झंडे उतरवाए।
इस अभियान के तहत कुछ दुकानदारों ने खुद ही चुनावी सामग्री उतारनी शुरू कर दी। इस बीच एक दुकान से चुनावी सामग्री को उतारते हुए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई और यह कहासुनी गाली-गलौच में बदल गई।
विज्ञापन
इसके बाद वहां बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता आ गए और कुछ समय के लिए तनाव उत्पन्न हो गया। इस बीच एएसई दलजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस दल ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में कर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को शांत किया।