फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cold wave in jammu and kashmir

पारा लुढ़का, शीत लहर की चपेट में रियासत

Mon, 03 Dec 2012 02:14 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Mon, 03 Dec 2012 02:14 PM IST
विज्ञापन
cold wave in jammu and kashmir

रियासत में सर्द हवाओं की मार जारी है। श्रीनगर, कोकरनाग, काजीकुंड, लेह और कारगिल में पारा लुढ़कने के साथ बीती रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। जम्मू में तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। सर्दी से घाटी में कई जगह हाईवे पर गाड़ियों की टंकियों में तेल जाम हो गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। घाटी में रविवार मौसम साफ रहने के बावजूद तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात सामान्य से दो डिग्री नीचे -2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सर्द रात रही। अगले चौबीस घंटों में तापमान के और गिरने की संभावना है।
विज्ञापन


विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सामान्य से पांच डिग्री कम -8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। पवित्र अमरनाथ गुफा के बेस कैंप में भी सामान्य से तीन डिग्री कम -6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। साउथ कश्मीर में काजीकुंड में न्यूनतम -3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन की सर्द रात बीती। पारा लुढ़कने से कई जगह गाड़ियों की टंकियों में तेल जम जाने से चालकों को आग लगाकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ कश्मीर के ही पर्यटक स्थल कोकरनाग में -1.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की सर्द रात रही। सीमावर्ती क्षेत्र कुपवाड़ा में भी तापमान सामान्य से दो डिग्री कम -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख में ठंड पड़ने का सिलसिला जारी है। यहां न्यूनतम तापमान -13.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसी तरह कारगिल में भी तापमान गिरकर -8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में भी न्यूनतम तापमान गिरकर 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed