{"_id":"f14e5b58e7ccac8a2f5dedd23d230492","slug":"burn-women-died-in-gmc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Fri, 10 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब तिल्लो मेन रोड स्थित एक धार्मिक स्थल पर आग की चपेट में आने से झुलसी बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मूलरूप से भद्रवाह, मौजूदा लक्ष्मी विहार, तालाब तिल्लो निवासी मीना देवी (78) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
तालाब तिल्लो पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित कुमार के मुताबिक मीना देवी 26 मार्च को तालाब तिल्लो रोड स्थित एक मंदिर में गई थी, वहां उनका दुपट्टे नीचे लटक रहा था कि तभी अचानक एक दीये से आग उनके दुपट्टे को लग गई, जिसकी चपेट में मीना देवी भी आई।
धार्मिक स्थल पर मौजूद लोगों ने महिला को जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया था। डाक्टरों के मुताबिक शरीर काफी झुलस चुका था। जीएमसी में काफी दिन इलाज चला और 9 अप्रैल को महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन