{"_id":"dda2c6a295471c96e89f976b5d0334a0","slug":"bsnl-tower-steal-46-batteries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल टावर की 46 बैटरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल टावर की 46 बैटरियां चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
इलाके के पटली मोड़ स्थित बीएसएनएल के लगे टावर से वीरवार रात चोरों ने लगभग 46 बैटरियां चुरा ली।प्राप्त जानाकरी के अनुसार, वीरवार रात पटली मोड़ स्थित लगे टावर के चौकीदार ने जब सुबह देखा तो बैटरियां गायब थी।
विज्ञापन
बताया गया है जिस जगह टावर लगा है उसका चौकीदार भी उसी टावर के बिल्कुल पास ही रहता है।वीरवार रात भी वो टावर का कमरा बंद कर अपने घर सोने चला गया।
सुबह जब देखा तो बैटरियां गायब थी। चौकीदार ने इसकी सूचना बीएसएनएल के आला अधिकरियों को दी।जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने बाड़ी ब्राह्मणा थाने में बैटरियां चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। इलाके की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन