{"_id":"3ec89c98e7e516c7d8bb18c1e687049d","slug":"bsf-constable-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
ग्रुप सेंटर कूटा नगरोटा में तैनात बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की रविवार की दोपहर को जीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों को जानने के लिए मूलरूप कठुआ निवासी हेड कांस्टेबल मोची गुलजारी (47) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन
नगरोटा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक नगरोटा निवासी मोची गुलजारी पिछले काफी समय से बीएसएफ के ग्रुप सेंटर कूटा नगरोटा में तैनात थे।
विज्ञापन
रविवार की सुबह आठ बजे उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। सेहत लगातार बिगड़ने लगी तो अन्य साथियों ने 12.25 बजे गुलजारी को जीएमसी पहुंचाया। यहां 12.30 बजे उनकी मौत हो गई। बताया जा है कि उनके सीने में अचानक दर्द उठा और वह बेसुध से होने लगे थे।
विज्ञापन