{"_id":"0f318cd422cc5ee395e474cecd59ef84","slug":"awareness-camp-on-floriculture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की खेती को जागरूकता शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की खेती को जागरूकता शिविर लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनियां
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोरी कल्चर विभाग ने सीमांत गांव चक्क बुल्ले में एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया जिसमें आस पड़ोस गांव के कई किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विभाग के असिस्टेंट फ्लोरीकल्चर आफिसर जम्मू श्रीमती बानोखान और इशयाक अहमद ने किसानों को बताया कि जिस प्रकार कृषि क्षेत्र में आप लोगों ने अपना लोहा मनवाया है उसी प्रकार फूलों की खेती में भी अपने हुनर को दर्शाएं।
फूलों की खेती में भी सिंचाई के साधन के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है जिसमें बोर पंपसेट और हांडा भी शामिल हैं।
हम चाहते हैं कि सरकार द्वारा दी जाने वाली हर उस स्कीम का इस्तेमाल करें ताकि आप लोगों को कृषि जगत की तरह इस खेती में भी ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके।
इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावा स्थानीय किसान सुभाष चंद्र, रतन लाल, जनक राज, धर्मपाल आदि मौजूद थे।