{"_id":"6065cf4368ee1102b8a49a60de08b678","slug":"attack-on-cid-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर सीआईडी कर्मी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर सीआईडी कर्मी पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीआईडी विंग में तैनात सुनील कुमार निवासी कोटली शाह दौला पर सतवारी एयरपोर्ट पर चार युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसमें वह घायल हो गए। उन्हें जीएमसी भर्ती कराया गया। यहां से देर रात छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि वह अपनी गाड़ी में घर जा रहे थे।
एयरपोर्ट पर पहुंचने पर एक चार पहिया वाहन में सवार चार युवकों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी आगे लगा दी। पूछने पर मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद वह फरार हो गए। इस पर सुनील ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने तुरंत गाड़ीगढ़ में संदेश पास किया। यहां रोकने पर चारों युवक गाड़ी छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी जब्त कर ली है और उनके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन