फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   alert in hospitals

पाक गोलाबारी से अस्पतालों में अलर्ट

Mon, 05 Jan 2015 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 05 Jan 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
alert in hospitals

पाक गोलाबारी को देखते हुए जम्मू, कठुआ और सांबा जिले में अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। जिला अस्पतालों के साथ शहरी अस्पतालों में इमरजेंसी को मजबूत बनाया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में स्टाफ की छुट्टियां रद्द की गई हैं। राउंड द क्लाक एंबुलेंस सेवा दी जा रही है।

विज्ञापन


विस्थापित शिविरों को मोबाइल चिकित्सा टीमें कवर कर रही हैं। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में घायलों और अन्य लोगों को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


पाक गोलाबारी से कठुआ, सांबा और जम्मू के सीमावर्ती गांव ज्यादा प्रभावित हैं। पिछले कुछ समय से हजारों ग्रामीण विस्थापित हो चुके हैं, जिसमें कड़ाके की सर्दी में उनके सामने सेहत को दुरुस्त बनाए रखना बड़ी चुनौती है। कठुआ जिले में प्रभावित क्षेत्र हीरानगर, सांबा जिले में सांबा, ब्लाक नड, ब्लाक रामगढ़ और जिला जम्मू में बिश्नाह, आरएस पुरा पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी आपात स्थिति में घायलों को तत्काल अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए राउंड द क्लॉक एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। गोलाबारी की बड़ी घटना के दौरान घायलों को तुरंत चिकित्सा देने के लिए अतिरिक्त स्टाफ को भी तैयार रखा गया है। शहरी स्तर पर जीएमसी में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां इमरजेंसी में अतिरिक्त स्टाफ के साथ अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। जीएमसी में जिला स्तर से कई घायल इलाज के लिए पहुंच चुके हैं।


अस्पताल के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार अस्पताल में आपात स्थिति के दौरान डिजास्टर प्लान के तहत काम किया जाएगा। अधिक घायलों के लिए इमरजेंसी के अलावा अन्य वार्डों को भी वैकल्पिक तौर पर तैयार रखा गया है। अस्पताल में पाक गोलाबारी के घायलों को सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed