{"_id":"cb9867d4d4321886ef480b0287fb716e","slug":"accident-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर पलटी, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटाडोर पलटी, दो घायल
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीनगर थाना क्षेत्र के कान्वेेंट स्कूल के नजदीक एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में रायपुर सतवारी निवासी सतपाल (50) और आरएस पुरा निवासी प्रदीप (24) घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें वाहन से निकाला और जीएमसी में भर्ती करवाया।
इसके अलावा शहर और आसपास में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें भी जीएमसी में रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने मोटरसाइकिल पैराफिट के साथ टकराने से मूलरूप से राजोरी, वर्तमान में गुलशन ग्राउंड निवासी शहनाज (22) घायल हो गए।
उधर मोटरसाइकिल की टक्कर में घो मन्हासा निवासी बोधराज भी (70) घायल हो गए। इसके अलावा बाग-ए-बाहु इलाके में बाइक स्लिप होने से ओम नगर, उदयवाला निवासी मुन्ना (20) और खेमराज (23) घायल हो गए।
विज्ञापन