फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   a woman arrest when she was going to border area

सीमावर्ती क्षेत्र जा रही युवती को हिरासत में लिया

Thu, 20 Nov 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा Updated Thu, 20 Nov 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
a woman arrest when she was going to border area

कानपुर से आई एक युवती को आरएस पुरा पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र की ओर जाते समय हिरासत में ले लिया। युवती की मानसिक स्थिति सही नहीं बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे अपने कब्जे में रखा है और घरवालों से खबर दे दी गई है। पुलिस के अनुसार युवती कानपुर में रिंग रोड बाईपास दुवग्गा की निवासी है। आरएस पुरा से वह आटो में बैठकर सीमावर्ती क्षेत्र की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


पूछताछ में युवती ने बताया कि वह मंगलवार को सियालदह एक्सप्रेस से बुधवार की सुबह पहुंची थी। वह सीमावर्ती क्षेत्र को देखने जा रही थी। लोगों द्वारा पूछे जाने पर उसे आरएस पुरा सेक्टर में सीमावर्ती क्षेत्र के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद वह यहां आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएस पुरा पुलिस ने युवती के मोबाइल से नंबर लेकर उसके घरवालों को सूचित कर दिया। पुलिस के अनुसार घरवालों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह घर पर बिना बताए यहां पहुंच गई है। पुलिस ने घरवालों से युवती को ले जाने के लिए कहा है। उसे पुलिस थाने में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed