{"_id":"27-50841","slug":"Jammu-50841-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 में फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2016 में फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
Jammu
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू का बिक्रम चौक क्षेत्र इन दिनों काफी व्यस्त है। बैरेकेटिंग के साथ लोगों को इस व्यस्ततम चौक से इधर-उधर गुजरना पड़ रहा है। वर्ष-2012 में आधारशिला रखे जाने के बाद वर्ष-2013 नवंबर से बिक्रम चौक फ्लाईओवर का काम आरंभ किया गया जिसका काम अब तक करीब बीस फीसदी तक पूरा हो सका है।
गौरतलब है कि 1.3 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर में कुल 53 पिल्लर होंगे। इस फ्लाईओवर के लिए अब तक 15 पिलर तैयार हो चुके हैं, जबकि तीन पिल्लरों पर काम जारी है। जानकारी के मुताबिक बरसात के दिनों के चलते काम-काज धीमा है। वहीं, तैयार हो रहे फ्लाईओवर के ऊपर से हाईटेंशन तार के होने के कारण सावधानी के साथ काम करवाया जा रहा है। इसके अलावा इस काम में कई अड़चनें भी आईं जिससे इस निर्माण कार्यकार्य में बाधक बनी जिसमें बीएसएनएल की लाइनें, पीएचई की पाइपें तथा स्ट्रीट लाइटें शामिल रहीं। हालांकि इन सबको अब व्यवस्थित कर लिया गया है। उधर, हर निर्माण कार्य पर पूरा ध्यान तथा क्वालिटी पर पूरी नजर रखी जा रही है वहीं, हर तीसर पिलर बनाने से पहले वहां जमीन की जांच गंभीरता से की जा रही है।