फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जेके मेडिसिटी में मरीजों का इलाज बंद

जेके मेडिसिटी में मरीजों का इलाज बंद

Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
Jammu
Jammu Updated Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। आठ माह के शिशु की गर्भ में मौत के मामले में गंभीरता दिखाते हए स्वास्थ्य निदेशालय ने कार्रवाई करते सोमवार को जेके मेडिसिटी में भर्ती मरीजों और आने वाले मरीजों का इलाज बंद करवा दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशालय की तीन सदस्यीय टीम ने छन्नी रामा नरवाल बाईपास जम्मू में स्थित जेके मेडिसिटी का दौरा कर नर्सिंग होम को सीज नहीं कर अस्पताल प्रबंधन को काम काज ठप रखने के निर्देश जारी किए हैं। नर्सिंग होम में अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला के पेट में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत के मामले में गंभीरता दिखाते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने नर्सिंग होम का लाइसेंस निलंबित कर दिया है हालांकि इस पर ताला लगाने के लिए फिलहाल कोई कदम नहीं उठाया है। स्वास्थ्य निदेशालय की टीम ने मौके पर पहुंच कर नर्सिंग होम प्रबंधन को कामकाज ठप करने और मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं करने के कड़े निर्देश जारी किए। नर्सिंग होम को सीज करने की खबर सुनने के बाद वहां दाखिल मरीजों के तीमारदारों में भी सोमवार को काफी अफरा-तफरी देखी गई। हर कोई अपने स्तर पर अपने-अपने मरीजों को शिफ्ट करवाने और करने में व्यस्त नजर आया। कई मरीजों को यहां से आगे के इलाज के लिए तीमारदार चंडीगढ़ ले गए तो कई को जीएमसी ले जाया गया। एक मरीज के तीमारदार पवन ने अपनी परेशानी को बांटते हुए कहा, जैसे ही हमे पता चला कि आज नर्सिंग होम को ताला लगा दिया जाएगा, हमने फैसला कर लिया कि हमे अपने मरीज को यहां से जीएमसी लेकर चले जाएंगे। स्वास्थ्य निदेशालय ने कार्रवाई करने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था। इसमें सरवाल अस्पताल के अधीक्षक रविंद्र खजूरिया, स्कीमस के उपनिदेशक डा. वेद प्रकाश गुप्ता और जम्मू के चीफ मेडिकल अफसर डा. अरविंद रैना शामिल हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. वीपी गुप्ता ने कहा कि हमने जेके मेडिसिटी का दौरा कर वहां कामकाज बंद करवा दिया है और नर्सिंग होम प्रबंधन को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि मरीजों के रजिस्ट्रेशन के काम को बंद रखे। वहीं जेके मेडिसिटी के वरिष्ठ डाक्टर और प्रवक्ता डा. गुरमीत सिंह ने इस सारे मामले को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि गर्भवती महिला के शिशु की हालत पहले से ही खराब थी और उसे ड्रिप ही लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्टाफ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed