{"_id":"27-50469","slug":"Jammu-50469-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचैल यात्रा की सुरक्षा जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचैल यात्रा की सुरक्षा जांची
Jammu
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आईजीपी (जम्मू जोन) राजेश कुमार ने एक अगस्त से शुरू होने वाली मचैल यात्रा की सुरक्षा का जायजा लिया। आईजी ने मचेल माता के दरबार में माथा टेकने के अलावा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्योें के साथ यात्रा की तैयारियोें पर विचार विमर्श किया। इसके बाद आईजीपी ने किश्तवाड़ जिले के पुलिस अधिकारियोें के साथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। साथ ही उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। जिला विकास आयुक्त किश्तवाड़ मोहम्मद जावेद खान ने पाडर तहसील का दौरा कर मचैल यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए सर्व शक्ति सेवक संस्था के सदस्यों और विभागीय अधिकारियों को आपस में तालमेल मजबूत बनाने पर जोर दिया। यात्रियों के लिए चिकित्सा, बिजली, पानी, ठहरने, यातायात, साफ-सफाई आदि सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन