{"_id":"27-50435","slug":"Jammu-50435-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल डाक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंटल डाक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला
Jammu
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रोजगार की मांग के लिए डेंटल डाक्टरों ने मंगलवार 22वें दिन भी अंबफला क्षेत्र में अपना धरना जारी रखा। इस दौरान क्रमिक भूख हड़ताल पर डा. सलोनी टंडन बैठीं। इस बीच शाम को डेंटल डाक्टरों ने अंबफला से कच्ची छावनी तक कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया। प्रदर्शन पर उतरे डेंटल सर्जनों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भीषण गर्मी और उमस के बीच डेंटल सर्जनों ने अपना आंदोलन जारी रखा है। मंगलवार को धरना स्थल पर जेकेपीसीसी के वरिष्ठ उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलनकारियों से मुलाकात कर समर्थन देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि डेंटल सर्जनों की मांग को पार्टी के आला नेताओं तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान डेंटल सर्जन एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर के प्रधान डा. पवन सिंह ने कहा कि आगामी 25 जुलाई को डेंटल सर्जन विभिन्न एसोसिएशनों के साथ अंबफला चौक से विरोध रैली निकालेंगे। उन्होंने सभी संगठनों से समर्थन देने का आग्रह किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार डाक्टरों को रोजगार देने की दिशा में कुछ नहीं कर रही है। पढ़े-लिखे युवाओं को लगातार शोषण किया जा रहा है लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।